मानसून धीरे-धीरे अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। ऐसे में बारिश के मौसम में कार का ज्यादा ध्यान रखना होता है। बारिश के पानी की वजह से कार को कई तरह की दिक्कते हो सकती हैं।
Image Credit : Freepik
बरसात के दौरान कार की अंडरबॉडी यानी नीचे के हिस्से को सबसे अधिक खतरा रहता है। ऐसे में अंडरबॉडी का भी सही ढंग ख्याल रखना जरूरी है।
Image Credit : Freepik
बारिश के दौरान कार के निचले हिस्से में मौजूद कई उपकरणों में जंग लगने की संभावना होती है। इससे बचने के लिए उपकरणों पर पेंट की कोटिंग जरूरी होती है।
Image Credit : Freepik
बरसात में अंडरबॉडी को सुरक्षा देने के लिए वैक्स फिल्म का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Image Credit : Freepik
अगर कार लंबे समय तक पानी में खड़ी रहती है तो अंडरबॉडी में दिए गए पार्ट्स में जंग लगने की संभावना बढ़ जाती है।
Image Credit : Freepik
बारिश के दौरान कार के निचले हिस्से को बचाने के लिए पानी में कार लेकर जाने से बचें। अंडरबॉडी में पानी जाने पर लाखों रुपये का खर्चा हो सकता है।
Image Credit : Freepik
कार की अंडरबॉडी को सुरक्षा देने के लिए बरसात के मौसम में नियमित तौर पर गाड़ी की सर्विस कराएं, ताकि कार बेहतर स्थिति में रहे।