अमर उजाला
Wed, 5 February 2025
सरकार ने महंगी और लग्जरी कारों को खरीदने पर ग्राहकों को राहत दी है।
सरकार ने विदेशी कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी को 125 फीसदी से घटाकर 70 फीसदी कर दिया है।
यह राहत उन कारों पर होगी, जिनकी कीमत 40 हजार अमेरिकी डॉलर (35 लाख रुपये) से ज्यादा होगी।
वहीं मोटरसाइकिल पर यह ड्यूटी 50 फीसदी से कम होकर 30-40 फीसदी रह गई है।
1600cc से कम का इंजन की बाइक्स के इम्पोर्ट पर अब 40 फीसदी इम्पोर्ट ड्यूटी लगेगी।
सरकार ने सेमी-नॉक्ड डाउन किट पर इम्पोर्ट ड्यूटी को 25 परसेंट से कम करके 20 परसेंट कर दिया है।
कम्पलीटली नॉक्ड डाउन (CKD) यूनिट्स पर अब 15 फीसदी नहीं बल्कि 10 फीसदी टैक्स लिया जाएगा।
क्यों रखना चाहिए मोटरसाइकिल की चेन का ध्यान, जानें जरूरी टिप्स