अमर उजाला
Thu, 29 December 2022
फोन माउंट के साथ चार्जर को लेना आज के समय की जरूरत है। बाइक चलाने के दौरान फोन को चार्ज करने के साथ मैप यूज करने में यह मदद करता है।
बाइक लॉक लगाकर आप अपनी नई बाइक को चोरों से बचा सकते हैं। इसे आगे के पहिए में लगाया जाता है जिससे बाइक को चलाया नहीं जा सकता।
बाइक के टैंक पर अगर एक बैग लगा दिया जाए तो इसमें छोटा-मोटा सामान रखा जा सकता है।
बाइक पंचर रिपयेर किट तब काम आती है जब कोई मदद नहीं मिलती। पंचर होने पर खुद से पंचर लगाकर बाइक चलाई जा सकती है।
गियर बदलते हुए अगर आपके जूते भी खराब हो जाते हैं तो इन्हें बचाने के लिए गियर शिफ्ट पैड काफी काम आते हैं।
चलाते हुए बाइक काफी गंदी हो जाती है और गंदगी हटाने के लिए छोटी लेकिन ताकतवर स्प्रे गन का उपयोग किया जा सकता है।
नई बाइक में आप अलग से लाइट भी लगा सकते हैं। इनसे रात के समय सड़क पर ज्यादा और बेहतर विजिबिलिटी मिलती है।
जानें, इनोवा हाईक्रॉस के मुकाबले बेहतर हैं कौन सी एसयूवी