अमर उजाला
Tue, 4 March 2025
कार में हैंडब्रेक इमरजेंसी के वक्त लगाया जाता है। या फिर कार को पार्क करने के बाद इसका इस्तेमाल किया जाता है।
हालांकि, अगर कार को लंबे समय तक पार्किंग में खड़ी रखनी है, तो हैंडब्रेक के इस्तेमाल से नुकसान भी हो सकता है।
ऑटोमैटिक या मैनुअल किसी भी तरह के ट्रांसमिशन वाली कार में हैंडब्रेक लंबे समय के लिए नहीं लगानी चाहिए।
लंबे समय के लिए कार में हैंडब्रेक लगाने पर ब्रेक पैड जाम होने का खतरा बढ़ जाता है।
अगर एक बार ऐसा हो जाए तो फिर ब्रेक पैड को बदलवाना पड़ता है। जिसमें समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं।
जानकारों के मुताबिक अगर कार को दो हफ्ते या ज्यादा समय के लिए खड़ा करना हो तो हैंडब्रेक न लगाएं।
हर बाइकर के पास जरूर होने चाहिए ये 5 गैजेट्स, देखें लिस्ट