अमर उजाला
Mon, 30 October 2023
देश में अधिकतर लोग अपनी गाड़ी की सर्विस कंपनी की जगह बाहर करवाते हैं।
ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है। ऐसा ना करने पर कार को नुकसान हो सकता है।
कार की सर्विस कंपनी में करवाएं या बाहर मेकैनिक से, हमेशा समय पर करवानी चाहिए। इससे इंजन सुरक्षित रहता है।
कंपनी में सर्विस करवाते हुए इंजन ऑयल का चुनाव कार के मुताबिक सही से किया जाता है।
लेकिन आप बाहर सर्विस करवाते हैं तो अपनी कार के लिए सही और अच्छी क्वालिटी का इंजन ऑयल उपयोग करें।
सर्विस के समय कार के सस्पेंशन, लाइट्स, गियर ऑयल, ब्रेक ऑयल को भी जरूर चेक करवाएं।
बाहर सर्विस करवाते हुए कार के एसी को भी चेक करवाना चाहिए। जरुरत हो तो एसी की गैस भी डलवाएं।
मुंबई की काली-पीली टैक्सी अब बनेंगी इतिहास