अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरे से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम होने से वाहन चलाने में परेशानी हो रही है।
अगर कोहरा छाया हुआ है, तो मोटरसाइकिल या अन्य किसी भी दोपहिया वाहन को हाई बीम पर नहीं चलाना चाहिए।
बाइक या स्कूटर जैसे दोपहिया वाहन को धुंध में सुरक्षित रखने के लिए रिफ्लेक्टिव टेप का इस्तेमाल करना चाहिए।
कोहरे के दौरान दोपहिया वाहनों को अन्य वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
कोहरे में दोपहिया वाहन को तेज रफ्तार से चलाने पर सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
कार की विंडशील्ड पर जम रही है भाप? ऐसे रखें साफ