ह्यूंदै ने अपडेट की अल्काजार, पहले से हुई सुरक्षित
अल्काजार में अब नया 1.5 टी-जीडीआई पेट्रोल इंजन दिया गया है जो आरडीई और ई-20 के साथ आएगा।
नए इंजन से इसे 160 पीएस और 253NM का अधिकतम टॉर्क मिलेगा।
नई अल्काजार में नया ग्रिल और पडल लैंप लोगो भी दिया गया है।
इसमें अब आइडल स्टॉप एंड गो जैसे फीचर के साथ साइड एयरबैग, कर्टेन एयरबैग को भी ऑफर किया जा रहा है।
नई अल्काजार को 25 हजार रुपये में ऑनलाइन या डीलर के पास बुक करवाया जा सकता है।
अल्काजार छह और सात सीटों का विकल्प दिया जाता है।
मारुति की छोटी कार हुई अपडेट, कीमत में भी हुई बढ़ोतरी