कार चलाने वाले भी पेट्रोल और हाइब्रिड गाड़ी में अंतर को नहीं जानते हैं। आगे जानिए यह दोनों एक-दूसरे से कितनी अलग हैं।
Image Credit : Freepik
पेट्रोल और हाइब्रिड कार आमतौर पर बाहर और अंदर से देखने में एक समान ही नजर आती है, दोनों के इंजन में बड़ा फर्क होता है।
Image Credit : Freepik
पेट्रोल कार की कीमत हाइब्रिड कार से कम होती है, ऐसे में अधिकतर लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं। इसमें रखरखाव का खर्च कम आता है।
Image Credit : Freepik
पेट्रोल कार में हाइब्रिड कार की तुलना में ज्यादा टॉर्क और पावर मिलती है। इस कार की सर्विस देश में कही भी आसानी से कराई जा सकती है।
Image Credit : Freepik
हाइब्रिड कार की कीमत पेट्रोल कार के मुकाबले ज्यादा होती है। साथ ही इसके रखरखाव में अधिक खर्च करना होता है, क्योंकि इसमें इलेक्ट्रिक बैटरी के साथ इंजन भी मिलता है।
Image Credit : Freepik
हाइब्रिड कार पेट्रोल कार से ज्यादा माइलेज देती है, क्योंकि इसमें इलेक्ट्रिक के साथ पेट्रोल का विकल्प भी मिलता है।
Image Credit : Freepik
हाइब्रिड कार पेट्रोल कार की तुलना में पर्यावरण के लिए अनुकूल होती है। पेट्रोल कार चलते हुए कार्बन का उत्सर्जन करती है।
Image Credit : Freepik
देश में हाइब्रिड कार की मांग फिलहाल काफी कम है। हालांकि, आने वाले समय में इसकी बिक्री में इजाफा हो सकता है।