अमर उजाला
Thu, 19 December 2024
कार में क्लच का काम काफी अहम होता है। अगर इसमें खराबी आ गई तो ड्राइविंग करने में बहुत परेशानी होगी।
क्लच के खराब होने पर कार को चलाने और रोकने में भारी परेशानी होती है।
क्लच खराब होने से इंजन को लंबे समय में बड़ा नुकसान होने का खतरा होता है।
ड्राइविंग के समय अगर क्लच का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका पैर उस पर न रखा हो।
ब्रेक लगाते हुए क्लच दबाने की जगह पहले कार की रफ्तार को धीमा करें। और फिर ब्रेक लगाने के बाद क्लच दबाएं।
रेड लाइट पर कार रोकने के बाद कभी भी क्लच को दबाकर नहीं रखना चाहिए।
पहाड़ों पर भी कार चलाते हुए क्लच का कम इस्तेमाल करना चाहिए। नहीं तो बीच सफर में परेशानी हो सकती है।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी खराब होने से पहले करती है ये इशारा