अमर उजाला
Fri, 18 October 2024
कार में क्लच की भूमिका काफी अहम होती है। यदि कार में क्लच ठीक तरीके से काम नहीं करता है, तो ड्राइविंग संभव नहीं है।
अगर कार ड्राइविंग के दौरान पैर क्लच पैडल पर ही रख रहता है तो, इससे कार के क्लच को नुकसान पहुंचता है।
कार को रोकने के लिए ब्रेक के साथ क्लच का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी क्लच को नुकसान पहुंचता है।
अगर कार रूक जाए तो क्लच का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इसकी बजाए कार को न्यूट्रल में रखने से क्लच की लाइफ बढ़ती है।
कार चलाते हुए क्लच का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे क्लच और प्रेशर प्लेट की लाइफ कम होती है।
कार चलाते समय क्लच का ज्यादा इस्तेमाल करने से कार की माइलेज कम हो जाती है। इसके साथ ही इंजन को नुकसान भी होता है।
सितंबर 2024 में कैसी रही वाहनों की बिक्री, जानें डिटेल्स