अमर उजाला
Thu, 25 January 2024
कार में एंबिएंट लाइट्स, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई फीचर्स दिए जाते हैं।
लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा पसंद सनरूफ या पैनोरमिक रूफ वाली कारों को किया जाता है।
लंबे समय तक सनरूफ या पैनोरमिक रूफ में परेशानी न हो, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
अगर सनरूफ की नियमित सफाई न की जाए तो इससे यह जाम भी हो सकता है। इसलिए सफाई जरूरी है।
सनरूफ को लंबे समय से उपयोग में न लाया जाए तो भी यह खराब हो सकता है।
सनरूफ या पैनोरमिक रूफ वाली कारों की छत पर ज्यादा भार रखने से भी खतरा बढ़ जाता है।
कितने किलोमीटर चलने पर बदलवाएं कार के इंजन-ब्रेक ऑयल