अमर उजाला
Wed, 11 June 2025
देश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है, ऐसे में कार-बाइक के टायर फटने के मामले बढ़ने लगते हैं।
टायर न फटें इसलिए इनका नया होना तो जरूरी है, साथ ही कुछ सावधानियों का भी ध्यान रखना बेहद अहम है। आइए जानते हैं...
टायर में हमेशा हवा सही प्रेशर में रखना चाहिए। ज्यादा हवा भरवाने से गर्मियों में टायर अधिक फटते हैं।
नाइट्रोजन गैस गर्मी से कम फैलती है और यह हल्की और ठंडी भी होती है। इससे टायर हद से ज्यादा नहीं फैलते।
घिसे हुए टायर गर्मियों में हवा का प्रेशर झेल नहीं पाते और फट जाते हैं। इसलिए गर्मी आने से पहले टायर बदलवा लें।
टायर की भी प्रेशर झेलने की सीमा होती है। ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के टायर गर्मी में ज्यादा फटते हैं।
खराब सड़कों के कारण टायर में छेद या कट पड़ जाते हैं। कहीं निकलने से पहले चेक करें कि टायर में कहीं क्रैक या कट तो नहीं है। इससे आपकी सेफ्टी डबल हो जाएगी।
खरीद रहे हैं पुरानी कार, तो इन बातों का रखें ध्यान