अमर उजाला
Sun, 12 November 2023
पुराने स्कूटर और बाइक के मुकाबले में बीएस-6 नियमों वाले दो पहिया वाहनों की देखभाल ज्यादा जरूरी होती है।
ऐसा ना करने पर दो पहिया वाहनों में कई परेशानियां आने लगती हैं, जिसमें समय और पैसा दोनों खर्च होते हैं।
बीएस-6 वाहनों में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक होती है, इसलिए इनमें खराब पेट्रोल नहीं भरवाना चाहिए।
इंजेक्टर्स की समय-समय पर सफाई करवाना भी जरूरी होता है, इससे इंजन की उम्र बढ़ती है।
अगर आपकी बीएस-6 बाइक में कूलेंट डाला जाता है तो इसके कम होते ही कूलेंट टॉप-अप करना चाहिए।
बीएस-6 वाहनों में एयर फिल्टर को भी हमेशा साफ करना चाहिए। इससे इंजन तक सही मात्रा में हवा पहुंचती है।
सड़कों पर इन कारणों से होते हैं सबसे ज्यादा हादसे, जानें डिटेल