कैसे मिलेगी सही ड्राइविंग पॉजिशन, यहां जानें

अमर उजाला

Sun, 8 September 2024

Image Credit : FREEPIK

सड़कों पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। मगर इसके साथ ड्राइवर की सही पॉजिशन का होना भी जरूरी है। 

Image Credit : FREEPIK

कार चलाने वाले अधिकतर चालक ड्राइविंग के सही तरीके के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में आगे जानिए किस तरह से ड्राइविंग को सही पॉजिशन के साथ बेहतर किया जा सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

बेहतर तरीके से कार चलाने के लिए सबसे पहले ड्राइवर को आगे का रास्ता सही ढंग से नजर आना चाहिए। इसके लिए सीट की स्थिति सही होनी चाहिए।

Image Credit : FREEPIK

कार की सीट की पॉजिशन ठीक होने के बाद सीट की दूरी भी सही होनी चाहिए, ताकि एक्सेलेरेटर, ब्रेक और क्लच पैडल तक आसानी से पैर पहुंच सके।

Image Credit : FREEPIK

ड्राइवर बेहतर ढंग से कार चला सके, इसके लिए जरूरी है कि ड्राइवर को सही तरीके से सीट बैकरेस्ट की सुविधा मिले।

Image Credit : FREEPIK

कार चलाने के लिए गाड़ी के स्टीयरिंग व्हील पर ड्राइवर की पकड़ सही स्थिति में होनी चाहिए। वरना कार चलाने में दिक्कत हो सकती है। 

Image Credit : FREEPIK

सही तरीके से कार चलाने के लिए जरूरी है कि ड्राइवर की नजर हमेशा रास्ते पर रहें। साथ ही गाड़ी के साइड मिरर की मदद से आसपास के ट्रैफिक पर भी ध्यान रखें।

Image Credit : FREEPIK

कितनी ड्राइविंग के बाद बदलवानी चाहिए कार की इंजन-ब्रेक ऑयल

iStock
Read Now