क्यों बदलने जरूरी हैं कार के टायर कार के टायर अगर खराब स्थिति में हैं तो उसे बदलना जरूरी होता है, वरना गाड़ी में बैठे लोगों की सेफ्टी खतरे में पड़ जाती है। अगर कार के टायरों में एयर प्रेशर कम है तो गाड़ी सड़क पर सही से संतुलन नहीं बना पाएगी और पकड़ कमजोर पड़ जाएगी। कार के टायरों में अगर कोई लीकेज या फिर कोई छेद है तो भी उसे बदलना चाहिए, वरना हादसा हो सकता है। गाड़ी के टायर अगर काफी पुराने हैं तो भी उसे बदलना चाहिए, वरना वो कभी भी फट सकते हैं। कार के टायरों की कंडीशन खराब है तो फ्यूल की खपत बहुत ज्यादा होती है, इससे माइलेज कम हो जाती है। गाड़ी के टायर खराब होने पर कार को रोकने में काफी दूरी और समय भी अधिक लगता है। टायरों में दिक्कत होने पर कार केबिन में आवाज और वाइब्रेशन हो सकती है, जिससे कार चलाने में परेशानी आती है। Auto