अमर उजाला
Sat, 30 November 2024
ठंड के मौसम में कार की विंडशील्ड पर भी धुंध जमना आम बात है। लेकिन इससे ड्राइविंग में परेशानी होती है।
विंडशील्ड पर धुंध जमने से विजिबिलिटी कम हो जाती है।
जिसके कारण सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
हालांकि, अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो विंडशील्ड से धुंध को आसानी से साफ किया जा सकता है।
सर्दियों में एसी की सेटिंग विंडशील्ड के पास वाले वेंट्स से हवा निकालने पर करके जमी धुंध को हटाया जा सकता है।
एसी के वेंट्स के साथ ही अगर एसी का तापमान भी सेट किया जाए तो भी धुंध को विंडशील्ड से हटाने में मदद मिलती है।
कार के वाइपर भी सर्दियों के समय धुंध को हटाकर विजिबिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
इन तीन कवर को कार इंश्योरेंस में शामिल करने से बढ़ जाती है सुरक्षा