अमर उजाला
Wed, 12 February 2025
यूं तो सर्दी का मौसम जाने को है। लेकिन अभी भी ठंडे इलाकों में कार में सफर के दौरान हीटर का इस्तेमाल होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हीटर के गलत तरीके से इस्तेमाल के कारण जान का खतरा भी हो सकता है।
कार में हीटर चलाने के बाद लोग री-सर्कुलेशन बटन का उपयोग करते हैं, जिससे केबिन की हवा अंदर ही रहती है।
ऐसा होने के कारण केबिन में ताजी हवा नहीं आ पाती और अंदर की हवा विषैली होने लगती है।
कार स्टार्ट होने के बाद हीटर का उपयोग करने पर कई विषैली गैस केबिन में आ जाती हैं।
री-सर्कुलेशन का बटन बंद रखा जाए और शीशों को थोड़ा खोलकर सफर किया जाए, तो परेशानी से बचा जा सकता है।
भारत की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेडान कार