अमर उजाला
Tue, 5 August 2025
कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) एक विशेष लाइसेंस है, जो व्यक्ति को व्यावसायिक गतिविधियों के लिए वाहन चलाने की अनुमति देता है।
ट्रक, बस और टैक्सी जैसे भारी कमर्शियल वाहनों को चलाने के लिए CDL की जरूरत पड़ती है।
आइए जानते हैं कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं।
CDL के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और कुछ राज्यों में यह 22 वर्ष है और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
लर्नर लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदकों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और एक वर्ष का वैध निजी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
कोई औपचारिक शैक्षिक आवश्यकता नहीं है, लेकिन आवेदक को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और वाहन रखरखाव की जानकारी होनी चाहिए।
राज्य के परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई करें। जिसके बाद टेस्ट सेंटर में आपको ड्राइविंग टेस्ट पास करना होगा।
RTO में जाकर ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट या रेंट एग्रीमेंट जैसे दस्तावेज जरूरी हैं। टेस्ट पास करने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।
चलाते हैं सीएनजी कार, तो ये सावधानियां बरतें