अमर उजाला
Tue, 23 September 2025
ड्राइविंग का लुत्फ तभी उठाया जा सकता है जब वाहन को मनचाही जगह सुरक्षित तरह से रोका जा सके।
इसके लिए ब्रेक का सही तरह से काम करना बेहद जरूरी है।
कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी कार के ब्रेक बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं।
लेकिन अगर कुछ अहम बातों का ख्याल रखा जाए तो, ब्रेक की उम्र बढ़ाई जा सकती है।
बार-बार ब्रेक लगाने की खराब आदत के कारण ही कार के ब्रेक जल्दी खराब होते हैं।
सड़क पर दूसरे वाहनों से उचित दूरी बनाकर रखने पर ब्रेक का कम इस्तेमाल होता है, जिससे ब्रेक की लाइफ बढ़ जाती है।
सही अनुपात में गियर को डाउन करने से भी ब्रेक लगाने की जरूरत कम होती है। जिससे ब्रेक की लाइफ बढ़ती है।
GST 2.0: Nexon, Brezza, Venue जैसी SUVs अब पहले मिलेंगी सस्ती