अमर उजाला
Sun, 10 August 2025
कई लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि CNG कारों का मेंटेनेंस पेट्रोल कारों से अलग होता है।
CNG किट और गैस सिस्टम की सुरक्षा के लिए अलग देखभाल की जरूरत होती है।
अगर आप CNG कार का उपयोग कर रहे हैं, तो कुछ विशेष बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
हर 6 महीने में एक बार सीएनजी किट की जांच करवाएं। फिटिंग ढीली न हो, यह चेक करना जरूरी होता है। CNG किट की सफाई भी होनी चाहिए।
CNG कारों में इंजन ऑयल जल्दी खराब होता है। इसलिए हर 5,000 किलोमीटर में इंजन ऑयल को बदलना बेहतर होता है। सर्विस के समय स्पार्क प्लग को भी चेक करना चाहिए।
CNG भरवाते समय इंजन बंद करना और गाड़ी से बाहर निकलना जरूरी है। फिलिंग हमेशा प्रमाणित पंप से ही करवाना चाहिए।
बाइक में गलत मॉडिफिकेशन से होगा भारी नुकसान, ये सावधानियां जरूर रखें