अमर उजाला
Wed, 1 October 2025
कई पुरानी कारें भी बिल्कुल नई कार की तरह चमचमाती नजर आती हैं।
अगर कुछ बातों का ख्याल रखा जाए, तो पुरानी कार को भी नई कार की तरह मेंटेन रखा जा सकता है।
कार को नियमित तौर पर धोना चाहिए। कार साफ करते हुए कभी भी साबुन या वॉशिंग पाउडर का उपयोग नहीं करना चाहिए।
कार को शैंपू के साथ मुलायम कपड़े से ही धोना बेहतर रहता है। इससे कार के पेंट पर निशान नहीं आते।
कभी भी कार को सीधी धूप में खड़ी करने से भी बचना चाहिए। सूरज की रोशनी के कारण पेंट खराब होता है।
कार को साफ करने के बाद अच्छी क्वालिटी की पॉलिश या वैक्स का उपयोग करके भी पेंट को नया जैसा रखा जा सकता है।
इंजन में cc और bhp क्या होता है