अमर उजाला
Wed, 8 November 2023
भारत में बड़ी संख्या में हर साल वाहनों की चोरी हो जाती है।
लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो आपकी कार को चोरी होने से बचाना आसान हो सकता है।
आपकी कार में सेंट्रल लॉक नहीं है तो आप बाहर से भी इसे आसानी से लगवा सकते हैं।
अगर आपकी कार को ज्यादा सुरक्षित बनाना चाहते हैं तो आप इसमें स्टीयरिंग लॉक भी लगवा सकते हैं।
अगर आप गियर लॉक लगाते हैं तो कार को किसी भी चोर से आसानी से सुरक्षित रखा जा सकता है।
कार के टायर को लॉक करने के लिए बाजार में लॉक मिलते हैं, जिससे कार को सुरक्षित रखा जा सकता है।
कार में जीपीएस लगाने से फायदा मिलता है क्योंकि अगर कार चोरी हो जाए तो आसानी से लोकेशन मिल जाती है।
गाड़ी चलाने से पहले जानें ये जानकारी, नहीं तो कट सकता है चालान