अमर उजाला
Thu, 17 July 2025
भले ही एसयूवी की लोकप्रियता बढ़ी है, लेकिन अभी भी कई लोग सेडान या हैचबैक कारों को चलाना पसंद करते हैं।
एसयूवी की तुलना में इन कारों की ग्राउंड क्लियरेंस कम होती है, जिससे खराब सड़कों पर समस्या होती है।
लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखते हुए किसी भी कार की ग्राउंड क्लियरेंस को आसानी से बढ़ाया जा सकता है।
सामान्य कार की ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाने के लिए कॉयल स्प्रिंग असिस्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्टीफर सस्पेंशन सेट-अप के जरिए भी कार की ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाया जा सकता है।
बड़े टायर और रिम के जरिए भी किसी सामान्य कार की ग्राउंड क्लियरेंस को बढ़ाने में मदद मिलती है।
कार की सर्विस कराते समय किन बातों का रखें ख्याल