भूल कर भी न करें ये गलतियां, कार का क्लच हो जाता है खराब
अमर उजाला
Thu, 5 September 2024
Image Credit : FREEPIK
मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में क्लच का खराब हो जाना या जल जाना एक बड़ी समस्या है
यहां हम आपको उन बड़ी गलतियों के बारे बता रहे हैं
जिससे कार का क्लच जल जाता है, और माइलेज भी घट जाता है
Image Credit : FREEPIK
क्लच को कितना छोड़ना चाहिए, यह अनुभव के साथ आता है
हर दूसरी कार के क्लच में एक अलग बाइट प्वाइंट होता है
ऐसे में उस बाइट प्वाइंट पर बिना एक्सीलरेटर दिए पहुंचने से कार को झटका लगने लगता है
Image Credit : FREEPIK
यह क्लच को गर्म करता है और क्लच को जल्दी खराब करता है
क्लच को जल्दी से रिलीज करना भी ट्रांसमिशन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है
इससे आग लगने का खतरा पैदा हो जाता है
Image Credit : FREEPIK
भारी ट्रैफिक में बहुत से लोग हल्के क्लच के साथ गाड़ी को लंबे समय तक चलाते हैं
इससे क्लच पर भारी दबाव पड़ता है
जब तक आपको पर्याप्त जगह नहीं मिले, तक तक अपनी गाड़ी को आगे न बढ़ाएं
Image Credit : Freepik
अगर गाड़ी 20 सेकेंड तक आगे नहीं बढ़ने वाली है तो उसे न्यूट्रल पर कर दें
लंबे समय तक क्लच पेडल को दबाए रखने पर क्लच का बॉल बेयरिंग खराब हो सकता है
ट्रैफिक में अक्सर इस लापरवाही के कारण कार की क्लच प्लेट जल जाती है
Image Credit : Amar Ujala
चढ़ाई पर लोग अक्सर कार का ब्रेक लगाने के बजाय क्लच और एक्सीलरेटर दबाते हैं
इससे क्लच तेजी से गर्म होने लगता है, और कई बार खराब भी हो जाता है
ऊंचाई पर क्लच और एक्सेलरेटर का एक साथ ज्यादा इस्तेमाल करने पर क्लच की लाइफ कम होती है
Image Credit : अमर उजाला
ज्यादातर कारों में डेड पेडल नहीं मिलता है, इससे कई कार चालक अपने बाएं पैर को क्लच पर आराम के लिए रख देते हैं
लेकिन थोड़े से दबाव के चलते क्लच आंशिक रूप से काम करता रहता है
जिससे कार की माइलेज घटती है, और लंबे समय तक ऐसा करने से क्लच खराब हो जाता है
Image Credit : PTI
बाढ़ के बाद ऐसे करें कार की मेंटेनेंस
FREEPIK
Read Now