कोई नहीं बताएगा बाइक की माइलेज बढ़ाने के ये टिप्स मोटरसाइकिल की माइलेज बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के उपायों का अपनाते हैं। मगर इसके बाद भी बाइक की माइलेज नहीं बढ़ती है। बाइक की माइलेज बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है कि बाइक को नियमित तौर पर साफ करें। ऐसा करके माइलेज बढ़ाने में आसानी होती है। बाइक की माइलेज बढ़ाने के लिए जरूरी है कि टायरों में सही मात्रा में हवा का प्रेशर हो, अगर ऐसा नहीं होगा तो बाइक की माइलेज नहीं बढ़ेगी। अगर बाइक की समय-समय पर सर्विस कराई जाएं तो बाइक की माइलेज बढ़ने की संभावना है। ऐसा करके कई छोटी परेशानियां दूर हो जाती हैं। मोटरसाइकिल की माइलेज बढ़ाने के लिए जरूरी है कि बाइक में सही मात्रा में लिक्विड यानी फ्ल्यूड का स्तर हो। ऐसा करके इंजन और बाइक की चेन सही रहती है। काफी लोग बाइक पर वजन को साथ लेकर जाते हैं, अगर आप भी ऐसा करते हैं तो इससे बाइक की माइलेज कम होती है, इसलिए इस गलती से बचें। अक्सर देखा गया है कि बाइक चलाने के दौरान काफी लोग क्लच और ब्रेक का बिना जरूरत के इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से फ्यूल पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप बाइक को तेज गति से चलाते हैं तो इससे माइलेज प्रभावित होती है, ऐसे में बाइक को सीमित गति के साथ चलाएं, ताकि माइलेज बेहतर बनी रही। बाइक को सही गियर में चलाने से भी माइलेज पर असर पड़ता है। बाइक को सड़क की कंडीशन के हिसाब से चलाएं, इससे माइलेज सही रहती है। Auto