अमर उजाला
Thu, 30 January 2025
बाजार में कई अलग-अलग रेंज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं।
हालांकि, कुछ लोगों को हमेशा कम रेंज मिलने की शिकायत रहती है।
ऐसे में कुछ जरूरी टिप्स जानकर आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज को बढ़ा सकते हैं।
इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्षमता से ज्यादा लोड न डालें, इससे रेंज कम हो जाती है।
स्कूटर के एक्स्ट्रा फीचर जैसे मोबाइल कनेक्टिविटी, म्यूजिक सिस्टम, नेवीगेशन का कम इस्तेमाल करें।
इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड को बार बार एकदम से कम या ज्यादा न करें, इससे रेंज कम होती है।
ट्रेफिक सिग्नल पर स्कूटर को ऑफ कर दें। इससे बैटरी बचेगी।
स्कूटर की बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज न होने दें। यह बैटरी लाइफ पर असर डालती है।
क्या आपके वाहन से निकल रहा है ज्यादा धुआं, तो जाग जाएं!