इन ट्रिक्स से बाइक में कम खर्च होगा पेट्रोल देश के कई शहरों में अभी भी पेट्रोल के दाम काफी ज्यादा हैं। ऐसे में काफी लोग बाइक की टंकी फुल नहीं करवाते है। अगर आप कम पेट्रोल में ज्यादा मोटरसाइकिल चलाना चाहते हैं तो आगे बताई गई टिप्स को फॉलो करें। बाइक को सीमित गति चलाने पर पेट्रोल कम खर्च होता है। साथ ही बाइक के साथ रैश ड्राइविंग करने से बचें। बहुत सारे राइडर बाइक के साथ स्टंट करते हैं, इस वजह से मोटरसाइकिल बहुत जल्दी फ्यूल की खपत करती है। कम पेट्रोल में बाइक अधिक किलोमीटर चलें तो बाइक पर वजन रखने से बचना चाहिए, इससे फर्क पड़ता है। बाइक से कही जाने से पहले ही उस रास्ते के बारे में जान लीजिए। ऐसा करने से बाइक कम फ्यूल खर्च करेगी। इसके साथ ही अगर मोटरसाइकिल की सही समय पर सर्विस करवाई जाए तो इससे फ्यूल एफिशियंसी में इजाफा होता है। Auto