कार फ्यूल इंजेक्शन खराब होने से पहले ऐसे करें पहचान
अमर उजाला
Mon, 29 July 2024
Image Credit : FREEPIK
कार में कई सारे उपकरण होते हैं, ऐसे में कार चलाने वाले भी काफी चीजों के बारे में नहीं जानते हैं। अगर कार फ्यूल इंजेक्शन खराब होने पहले कुछ संकेत मिलते हैं।
Image Credit : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्यूल इंजेक्शन के जरिए ही कार के आईसीई यानी आंतरिक दहन इंजन तक फ्यूल पहुंचता है।
Image Credit : FREEPIK
कार फ्यूल इंजेक्शन खराब हो जाए तो गाड़ी चलाने में काफी मुश्किल होती है, आगे जानिए किस तरह से इसकी पहचान करें।
Image Credit : FREEPIK
कार फ्यूल इंजेक्शन में जरा सी परेशानी आने पर इंजन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं करता है।
Image Credit : FREEPIK
कार के इंजन से कई बार अजीब सी आवाज आती है और कई बार फ्यूल की खपत काफी ज्यादा होने लगती है।
Image Credit : FREEPIK
कार फ्यूल इंजेक्शन में परेशानी होने पर कार कभी भी बंद हो जाती है, क्योंकि इंजन तक सही ढंग से ईंधन की सप्लाई नहीं होती है।
Image Credit : FREEPIK
कार फ्यूल इंजेक्शन में दिक्कत आने पर गाड़ी का एक्सेलेरेटर दबाने के बाद भी गाड़ी की गति नहीं बढ़ती है, इससे कार की माइलेज पर भी बुरा असर पड़ता है।
Image Credit : FREEPIK
कार फ्यूल इंजेक्शन में परेशानी आने पर इंजन की नोजल से लीकेज होती है, ऐसे में अजीब सी गंध के साथ कई बार धुआं भी निकलता है।