अमर उजाला
Thu, 10 October 2024
आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि उनकी कार कम माइलेज देती है।
कम माइलेज यानी ईंधन की ज्यादा खपत। जिससे जेब पर बोझ बढ़ जाता है।
कम माइलेज के पता चलने पर सर्विस सेंटर ले जाकर कार की जांच करवानी चाहिए।
इसके साथ ही कार ड्राइविंग की आदतों में भी बदलाव करना चाहिए। जिससे वाहन के माइलेज को बढ़ाया जा सकता है।
जानकारों की मानें तो, कार को सही गियर में चलाने से भी ज्यादा माइलेज हासिल करने में मदद मिल सकती है।
विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर कार को लंबे समय तक ऊंचे गियर में चलाया जाता है, तो बेहतर माइलेज हासिल होता है।
कार के ज्यादा वजन से कम होती है फ्यूल एफिशियंसी?