आरामदायक सफर के लिए जरूरी है सही ड्राइविंग पॉजिशन कार चलाते समय अगर चालक सही ढंग से बैठा है तो सफर में ज्यादा परेशानी नहीं होती है। गाड़ी चलाने वाले अधिकतर ड्राइवर सीट पर बैठने की सही पॉजिशन के बारे में नहीं जानते हैं, आगे जानिए इसकी जानकारी। सुविधाजनक और सुरक्षित सफर के लिए ड्राइविंग सीट को अपनी जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। इस दौरान पीठ को पूरा सपोर्ट मिलना चाहिए। कार चलाते वक्त गाड़ी का स्टीयरिंग व्हील भी सही स्थिति में होना चाहिए, ताकि ड्राइवर को उसे चलाने में ज्यादा मेहनत न करनी पड़ें। गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को आगे का रास्ता पूरी तरह से साफ तरीके से नजर आना चाहिए। अगर कुछ कम नजर आ रहा है तो सीट की ऊंचाई को ऊपर किया जा सकता है। ड्राइवर को कार चलाते वक्त हैडरेस्ट पर अच्छा सपोर्ट मिलना चाहिए, ताकि गर्दन में किसी भी तरह का झटका न लगें। कार चलाते वक्त सबसे जरूरी है कि ड्राइवर का पूरा ध्यान सड़क पर रहें। ऐसे में चालक को सावधान होकर सड़क पर नजर रखनी चाहिए। Auto