बरसात के दौरान रात में कैसे करें सुरक्षित कार ड्राइविंग

अमर उजाला

Tue, 9 July 2024

Image Credit : Freepik

मानसून ने देश के अधिकतर राज्यों में दस्तक दे दी है। इस मौसम में रात में कार चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। 

Image Credit : Freepik

ऐसे में ड्राइवर को थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है। 

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान रात को कार चलाते वक्त विंडशील्ड वाइपर्स सही होने चाहिए, ताकि विजिबिलिटी अच्छी हो जाए।

Image Credit : Freepik

मानसून की बारिश में रात के समय पर गाड़ी चलाने से पहले कार की सभी लाइट्स, जैसे- हैडलाइट, टेललाइट और इंडीकेटर्स की जांच करें। 

Image Credit : Freepik

बारिश में अक्सर विजिबिलिटी कम हो जाती है, इसलिए कार को धीमी रफ्तार से चलाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कार को रोक सकें।

Image Credit : Freepik

बरसात के दौरान आगे वाले वाहनों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें, ताकि किसी तरह की टक्कर की संभावना कम रहे।

Image Credit : Freepik

बारिश के मौसम में रात में कार चलाते वक्त किसी मोड़ पर आराम से गाड़ी को घुमाएं, वरना कार फिसल सकती है और कोई हादसा हो सकता है। 

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान रात में कार चलाते वक्त सड़क के गड्डों से बचकर रहें और गड्डों पर से आराम से कार को निकालें।

Image Credit : Car Driving Tips

बारिश के मौसम में रात को कार की हैजर्ड लाइट का इस्तेमाल सावधानी से करें, जब कार रुकी हुई हो, तभी इस लाइट का इस्तेमाल करें। 

Image Credit : Freepik

कार के ब्लैक प्लास्टिक पैनल को इस तरह करें साफ

Freepik
Read Now