बरसात के दौरान रात में कैसे करें सुरक्षित कार ड्राइविंग मानसून ने देश के अधिकतर राज्यों में दस्तक दे दी है। इस मौसम में रात में कार चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ड्राइवर को थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के दौरान रात को कार चलाते वक्त विंडशील्ड वाइपर्स सही होने चाहिए, ताकि विजिबिलिटी अच्छी हो जाए। मानसून की बारिश में रात के समय पर गाड़ी चलाने से पहले कार की सभी लाइट्स, जैसे- हैडलाइट, टेललाइट और इंडीकेटर्स की जांच करें। बारिश में अक्सर विजिबिलिटी कम हो जाती है, इसलिए कार को धीमी रफ्तार से चलाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कार को रोक सकें। बरसात के दौरान आगे वाले वाहनों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें, ताकि किसी तरह की टक्कर की संभावना कम रहे। बारिश के मौसम में रात में कार चलाते वक्त किसी मोड़ पर आराम से गाड़ी को घुमाएं, वरना कार फिसल सकती है और कोई हादसा हो सकता है। बारिश के दौरान रात में कार चलाते वक्त सड़क के गड्डों से बचकर रहें और गड्डों पर से आराम से कार को निकालें। बारिश के मौसम में रात को कार की हैजर्ड लाइट का इस्तेमाल सावधानी से करें, जब कार रुकी हुई हो, तभी इस लाइट का इस्तेमाल करें। Auto