गर्मी का मौसम अभी जारी है, काफी लोग बाइक से पहाड़ों के सफर पर जाते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी योजना बना रहे हैं तो जानें खास डिटेल।
Image Credit : Freepik
पहाड़ों पर बाइक से जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, ताकि ड्राइविंग के दौरान कोई हादसा न हो। छोटी सी गलती कभी-कभी बहुत भारी पड़ सकती है।
Image Credit : Freepik
बाइक के शौकीन लोग पहाड़ों की राइड के दौरान आए सिग्नल को फॉलो नहीं करते हैं, इस वजह से कई बार हादसा हो जाता है। ऐसे में सावधान होकर ड्राइविंग करें।
Image Credit : Freepik
अक्सर देखा गया है कि पहाड़ों पर राइडर्स स्पीड की सीमा को फॉलो नहीं करते हैं। साथ ही लेन ड्राइविंग के नियम का भी उल्लंघन करते हैं। ऐसा करने से बचें।
Image Credit : Freepik
पहाड़ों पर बाइक चलाते वक्त मोटरसाइकिल की लाइट्स का सही तरीके से इस्तेमाल करें। ऐसा करने से खुद के साथ ही बाकी वाहन चालक भी सुरक्षित रहेंगे।
Image Credit : Freepik
हाल के समय में देखा गया है कि पहाड़ों पर भी गर्मी का सितम बढ़ा है। ऐसे में बाइक राइडिंग के दौरान अपने आप को तेज गर्मी से बचाकर रखें।
Image Credit : Freepik
पहाड़ों पर बाइक राइडिंग के दौरान बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक जरूर लें। इससे ड्राइवर को आराम मिलेगा। साथ ही लंबे सफर के लिए अनुशासन के तहत ड्राइविंग कर सकेंगे।
Image Credit : Freepik
अंत में पहाड़ी ट्रिप के दौरान बाइक को थोड़ा ब्रेक दें, इससे सफर में वाहन बेहतर ढंग से काम करेगा और सभी उपकरण सही रहेंगे।