अमर उजाला
Mon, 27 November 2023
ट्रैफिक के बीच कार को चलाना काफी चुनौती भरा होता है। इस दौरान खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।
अगर आप ट्रैफिक के बीच फंसे हुए होते हैं तो आपको सबसे पहले खुद को शांत रखना होता है।
ट्रैफिक के बीच कार के एक्सीलरेटर को बिना वजह नहीं दबाना चाहिए। इससे तेल की खपत बढ़ती है।
ट्रैफिक के बीच अगर आप कार चलाते हैं, तो आपको क्लच का भी समझदारी से उपयोग करना चाहिए।
ट्रैफिक में फंसे रहने के बाद लोग बार-बार लेन बदलकर ट्रैफिक से निकलने की कोशिश करते हैं। ऐसा करना असुरक्षित होता है।
कार में अपनी पसंद का म्यूजिक सुन सकते हैं और पानी भी पी सकते हैं। जिससे आप ट्रैफिक के बीच भी तरोताजा रह सकें।
दो पहिया पर सफर के दौरान बरतें ये सावधानियां