अमर उजाला
Sat, 23 December 2023
पुरानी कार खरीदते समय कई चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है।
अक्सर पुरानी कार बेचते समय कार के मीटर से छेड़छाड़ की जाती है, जिसका पता भी कुछ बातों का ध्यान रखकर लगाया जा सकता है।
इस बात को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि एनालॉग और डिजिटल दोनों ही तरह के मीटर में छेड़छाड़ की जा सकती है।
लैपटॉप या फोन से मीटर की चिप को कनेक्ट कर आसानी से मीटर से छेड़छाड़ की जा सकती है।
कार खरीदने से पहले गाड़ी की सर्विस हिस्ट्री को जरूर चेक करना चाहिए।
जिस सर्विस सेंटर पर कार सर्विस होती है, वहां जाकर भी कार की जानकारी ली जा सकती है।
इन पांच तरीकों से करें सर्दियों में कार की देखभाल