अमर उजाला
Tue, 1 April 2025
देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में कार चलना भी मुश्किल बना गया है।
भले ही कार में तगड़ा ऐसी लगा हो, लेकिन इतनी गर्मी में केबिन को फटाफट ठंडा नहीं कर पाता।
यहां आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनका उपयोग कर आप 2 मिनट में केबिन को ठंड़ा कर सकते हैं।
गाड़ी को तुरंत ठंड़ा करने के लिए चारों खिड़कियों के शीशों को नीचे कर फैन को फुल स्पीड पर चालू कर दें।
खिड़कियों को बंद कर कुछ देर के लिए एयर रिसर्कुलेशन मोड ऑन कर दें, ताकि बाहर की गर्म हवा अंदन न आ पाए।
इसके साथ ही एयर पॉजिशन को बदलकर चेहरे और पैरों की तरफ कर दें।
ट्रैफिक चालान नहीं भरने पर कैंसिल हो जाएगा लाइसेंस, सख्त होने जा रहे नियम