इन वजहों से बीच रास्ते में खराब हो जाते हैं गाड़ी के ब्रेक अगर आप अक्सर अपनी कार से ऑफिस या अपने काम पर जाते हैं तो आप इस खबर को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। दरअसल, कई बार सामने आता है कि चलती गाड़ी में ब्रेक खराब हो जाते हैं। ऐसे में वाहन को रोकना मुश्किल हो जाता है। मगर अचानक से गाड़ी के ब्रेक खराब क्यों होते हैं, क्या आप इसका सही जवाब जानते हैं। आपको बता दें कि गाड़ी के ब्रेक अगर अचानक से काम न करें तो इसके कई कारण हो सकते हैं, आगे जानिए इसकी जानकारी। अगर आप कार का सही ढंग से रखरखाव नहीं करते हैं और कार के साथ किसी तरह की लापरवाही करते हैं तो परेशानी हो सकती है। अगर गाड़ी के ब्रेक में फ्ल्यूड की सही मात्रा नहीं पहुंच रही है तो भी ब्रेक खराब हो सकते हैं। कई बार गाड़ी की मोटर या मास्टर ब्रेक में दिक्कत आने की वजह से ब्रेक फेल हो जाते हैं। वहीं, कई बार गाड़ी के ब्रेक बूस्टर में किसी तरह की परेशानी हो तो भी ब्रेक खराब हो जाते हैं। ऐसे में जब भी कार की सर्विस करवाएं तो ब्रेक फ्ल्यूड का स्तर जरूर चेक करें। Auto