अमर उजाला
Wed, 28 May 2025
दुनियाभर में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं की वजहों में कुछ खास तरह की लापरवाही देखी गई है।
अगर सफर के दौरान चार तरह की लापरवाही को दूर रखा जाए तो फिर दुर्घटना का खतरा कम हो जाता है।
सड़क पर वाहन चलाते हुए हमेशा रफ्तार को तय सीमा के अंदर रखना चाहिए। ओवरस्पीडिंग के कारण सबसे ज्यादा हादसे होते हैं।
नशे की स्थिति में वाहन चलाना दुर्घटना के खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। इसलिए ड्रिंक एंड ड्राइव से बचें।
सड़क पर ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। लाल बत्ती पर रुकें और इसे कभी जंप नहीं करें।
वाहन चलाते हुए मोबाइल का इस्तेमाल करना सड़क दुर्घटना को दावत देने के समान है।
पुरानी कार में लगा रहे हैं सीएनजी किट, तो इन दो काम की न करें अनदेखी