इस तरह से सेट करें कार के साइड मिरर, रहेंगे सेफ सड़क पर कार चलाते वक्त कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है, ताकि सुरक्षित ड्राइविंग की जा सकें। ऐसे में जानिए साइड मिरर को कैसे सेट करें। मेन्युअली साइड मिरर को सही ढंग एडजस्ट करने के लिए ड्राइविंग सीट छोड़े बिना बाए साइड मिरर को जितना खींच सकते हैं, उतना खींचें। लेफ्ट साइड के मिरर को इतना खींचना है कि पीछे की सड़क शीशे में दो तिहाई नजर आए। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक साइड मिरर है तो उसे भी 3-1 के अनुपात में रखें, ताकि बाहर का ट्रैफिक आराम से नजर आ सकें। कार के सीधे साइड मिरर को भी इसी तरह से सेट करना है। अंत में दोनों ओआरवीएम में अपनी विजिबिलिटी को चेक करें, ताकि गाड़ी चलाने में दिक्कत न हो। इसके साथ ही आईआरवीएम को इस तरह से सेट करें कि कार के पीछे का हिस्सा आसानी से नजर आए। यह पीछे से आने वाले ट्रैफिक को देखने में मदद करता है। इस तरह से कार के साइड मिरर को सही तरीके से एडजेस्ट करके कार के सफर को सुरक्षित किया जा सकता है। Auto