अमर उजाला
Tue, 28 January 2025
अगर आप दोपहिया वाहन चलाते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि टायर में हवा का दवाब कितना रखना चाहिए।
मोटरसाइकिल और स्कूटर के टायरों में एयर प्रेशर यानी हवा का दबाव अलग-अलग रखा जाता है।
अगर आप मोटरसाइकिल और स्कूटर के टायरों में एक जैसा एयर प्रेशर रखते हैं, तो यह आपकी गाड़ी के टायर को जल्दी खराब कर सकता है।
जानकारों की मानें, तो स्कूटर सवारों को अपने वाहन के टायर में 25-35 PSI और मोटरसाइकिल के टायर में 32-40 PSI हवा रखनी चाहिए।
इससे कम हवा होने पर आपके वाहन का बैलेंस बिगड़ सकता है। इतना ही नहीं, इससे वाहन चलाते समय दुर्घटना का खतरा भी हो सकता है।
सड़क पर वाहन चलाते समय किसी दुर्घटना की आशंका को दूर करने के लिए, आपको अपने टू-व्हीलर के टायरों में सही एयर प्रेशर रखना चाहिए।
चाहते हैं कार की सुरक्षा? चोरों की नजर से ऐसे बचाएं