बारिश में कितने जरूरी होते हैं कार के साइड मिरर बारिश के दौरान अक्सर कार की विंडशील्ड पर पानी गिरता है,मगर इसे साफ करने के लिए वाइपर्स होते हैं। इसके साथ ही साइड मिरर का भी सही से काम करना जरूरी है. अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि कार के साइड मिरर आसपास और पीछे के ट्रैफिक की सटीक जानकारी देते हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना कार से सफर करते हैं तो इस मानसून में कार के साइड मिरर का खास ध्यान रखें। बारिश में कार लेकर जाने से पहले यह चेक करने लें कि साइड मिरर में किसी तरह की कोई खरोंच तो नहीं है। अगर कार के साइड मिरर में जरा सा भी क्रैक हुआ तो पीछे से आने वाले ट्रैफिक का सही अंदाजा नहीं लग पाएगा। इसके अलावा कार के साइड मिरर में अगर इंडीकेटर है, तो उसकी भी सही से जांच करें, ताकि बारिश में इंडीकेटर देने में कोई परेशानी न हो। कार के साइड मिरर के साथ ही बैक मिरर का भी सही से काम करना जरूरी है, वरना बारिश में पीछे के ट्रैफिक की जानकारी लेने में दिक्कत आएगी। Auto