अमर उजाला
Tue, 13 May 2025
अमेरिका और चीन के बाद भारत में सबसे ज्यादा कारें बेची जाती हैं। इस लिहाज से भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है।
लेकिन भारत के लोग कार खरीदने में कितने आगे हैं, यह भी आपको जानना चाहिए।
न्यूजीलैंड के लोग सबसे ज्यादा कार खरीदते हैं। यहां प्रति 1000 व्यक्ति 869 कारें हैं।
दुनिया की आर्थिक महाशक्ति यूएसए में प्रति 1000 लोगों पर 860 कारें हैं।
वहीं, अस्ट्रेलिया में 1000 लोगों पर 737 कारे हैं।
दुनिया के ऑटोमोबाइल हब जर्मनी में 1000 लोगों पर 627 कारें हैं।
वहीं, चीन में 1000 लोगों पर 223 कारें हैं, यहां 31 फीसदी गाड़ियां इलेक्ट्रिक हैं।
बात करें भारत की तो यहां 1000 लोगों पर केवल 33 कारें ही हैं। देश में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां सबसे ज्यादा कारें बेचती हैं।
कार इंश्योरेंस प्रीमियम करना है कम, तो इन बातों की न करें अनदेखी