क्या कार के नीचे पेंट कराना चाहिए? जानें जवाब कार चलाने वालों को कार के बारे में काफी कुछ पता होता है। मगर कुछ ऐसी बाते होती है, जिनकी जानकारी उन्हें नहीं होती है। कार के नीचे पेंट करवाना चाहिए? इस सवाल का सही जवाब बेहद ही कम लोग जानते हैं, चलिए आगे जानते हैं कि क्या है इसका सही जवाब। कार के नीचे पेंट करवाने से कार की आयु में बढ़ोतरी होती है। साथ ही कार को बेहतर सुरक्षा भी मिलती है। इसके लिए कार के नीचे खास पेंट किया जाता है। कार चलने के दौरान नीचे के हिस्से में पानी, गंदगी और काफी कुछ चिपक जाता है। ऐसे में कार को जंग से भी बचाया जा सकता है। कार के नीचे होने वाले पेंट में एक खास चीज होती है, ऐसे में कार के नीचे पेंट करने के बाद केबिन में कम शोर पहुंचता है और आवाज दब जाती है। कार के नीचे स्पेशल पेंट करवाने से मेंटेनेंस में आसानी हो जाती है। गंदगी और धूल-मिट्टी अधिक समय तक नहीं टिकती है। कार के नीचे होने वाले कुछ पेंट कार के नाजुक उपकरणों की लाइफ को बढ़ाने का काम करते हैं। Auto