अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
हाल ही में चाइनीज कार निर्माता BYD ने ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित की है जिससे कार की बैटरी 5 मिनट में 400 Km तक चलने के लिए चार्ज हो सकती है।
किसी भी कार को पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने में 5 मिनट तो लग ही जाता है। अब इतने ही देर में इलेक्ट्रिक कार भी चार्ज हो जाएगी।
इस तकनीक के आने के बाद इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज करने की सबसे बड़ी समस्या समाप्त हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं आखिर फास्ट चार्जिंग तकनीक काम कैसे करता है।
फास्ट चार्जिंग तकनीक में बैटरी में हाई वोल्टेज में करंट की सप्लाई की जाती है। हाई वोल्टेज झेलने के लिए बैटरी को भी टिकाऊ बनाया जाता है।
बैटरी को 80% तक चार्ज करने के लिए हाई वोल्टेज सप्लाई किया जाता है। वहीं 20% चार्जिंग नॉर्मल स्पीड में होती है ताकि बैटरी डैमेज न हो।
BYD की नई बैटरी टेक्नोलॉजी 1000kW के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो कार को 5 मिनट में चार्ज कर देता है।
मौजूदा समय में टेस्ला के सुपर चार्जर में कार को 15 मिनट में 320Km तक चलाने के लिए चार्ज किया जा सकता है।
वहीं फुल चार्ज होने में 30 मिनट से भी ज्यादा समय लगता है। नॉर्मल चार्जर से चार्ज करने में 4-10 घंटे लग जाते हैं।
कार के साइलेंसर से पानी क्यों निकलता है, जानें वजह