अमर उजाला
Sun, 2 March 2025
समय के साथ अब गाड़ियां कई नए सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट हो गई हैं।
ऐसा ही एक फीचर है एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जो अब कम दाम वाली गाड़ियों में भी मिलने लगा है।
ADAS का मुख्य उद्देश्य ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाना है। इस तकनीक में सेंसर, कैमरा, और रडार का इस्तेमाल होता है।
जब कार में ADAS सक्रिय होता है, तो यह लगातार सड़क पर मौजूद वाहनों, पैदल यात्रियों और अन्य अवरोधों की निगरानी करता है।
कार में लगे कैमरे और रडार सड़क पर मौजूद वस्तुओं की दूरी, गति और दिशा को मापते हैं। सिस्टम यह जानकारी प्रोसेस करके संभावित खतरों का आकलन करता है.
अगर कोई वाहन अचानक सामने आता है या पैदल यात्री सड़क पार कर रहा होता है, तो ADAS तुरंत खतरे का पता लगाकर ड्राइवर को अलर्ट करता है.
अगर ड्राइवर प्रतिक्रिया देने में देर करता है तो ADAS कार में इमरजेंसी ब्रेक भी लगा सकता है।
क्या आपको पता है कार में एयरबैग कैसे करता है काम? जान लीजिए