अमर उजाला
Thu, 3 April 2025
भारत सरकार प्रदूषण को कम करने का लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए भारत स्टेज (Bharat Stage) नॉर्मस को सख्त किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में वाहन कंपनियों को BS7 की तैयारी शुरू करने के संकेत भी दिए थे।
इससे साफ है कि देश में वाहनों के लिए BS7 एमिशन नॉर्म्स को लागू करने में सरकार ज्यादा समय नहीं लगाएगी।
हालांकि, BS7 वाहन एमिशन को कंट्रोल करने में BS6 वाहनों से कितने बेहतर होंगे? आइए जानते हैं...
BS7 वाहनों में कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर के उत्सर्जन को और कम किया जाएगा।
इसके अलावा गाड़ियों के एमिशन लेवल अब लैब में नहीं, बल्कि रियल टाइम में OBD से मापे जाएंगे।
सभी बीएस-6 वाहनों में ऑन-बोर्ड डॉयगनोस्टिक सिस्टम (OBD) देना अनिवार्य हो जाएगा।
BS7 लागू होते ही डीजल वाहनों पर ज्यादा सख्ती दिखाई जाएगी, जिससे डीजल वाहनों की कीमत बढ़ सकती है।
BS7 लागू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य 2030 तक हर साल प्रदूषण के कारण होने वाले 18,000 मौतों को रोकना है।
सनरूफ वाली कार है? तो इस तरह करें देखभाल