अमर उजाला
Sun, 9 February 2025
हमारे देश में गाड़ी का हॉर्न सड़क पर रास्ता मांगने के लिए ही नहीं कभी-कभी मजे के लिए भी लोग बजाते हैं।
गाड़ियों के हॉर्न से निकलने वाली आवाज शहरों में ध्वनी प्रदूषण का मुख्य कारण है।
लेकिन आपको भरोसा नहीं होगा कि कई देशों में बिना वजह हॉर्न बजाने पर तगड़ा चालान कटता है।
स्विट्जरलैंड में बिना किसी खास रीजन से हॉर्न बजाने पर $100 से $200 (8 से 17 हजार रुपये) तक का चालान कटता है।
जर्मनी में भी बिना जरूरत के हॉर्न बजाने पर आपको €10 से €15 (करीब हजार 1500 रुपये) भरना पड़ सकता है।
सिंगापुर में भी सड़कों पर बिना बात के हॉर्न बजाने पर S$70 (करीब 6 हजार रुपये) तक का जुर्माना है।
संयुक्त अरब अमीरात में बिना बात के हॉर्न बजाने पर लगभग 11,000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है।
भारत में भी 'नो हॉर्न जोन' में हॉर्न बजाने पर 1,000-2000 रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।
अब लाइफ टाइम के लिए रिचार्ज होगा FasTAG, नया नियम लाएगी सरकार