अमर उजाला
Sun, 20 August 2023
जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से चार सितंबर को होंडा एलीवेट लॉन्च होगी।
कंपनी ने इस एसयूवी को जून महीने में ही भारतीय बाजार में पेश किया था।
होंडा एलीवेट को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा।
इस सेगमेंट में एलीवेट का मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टॉस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर से होगा।
जानकारी के मुताबिक कंपनी इस एसयूवी की शुरूआती कीमत करीब 10-11 लाख रुपये रख सकती है।
बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में भारी कटौती