चौंकाने वाले हैं हैचबैक कार के फायदे नई कार खरीदना हमेशा ही खुशी का पल होता है। अगर आप नई गाड़ी को घर लाने की सोच रहे हैं तो एक नजर यहां डालें। भारतीय कार बाजार में हैचबैक, सेडान एसयूवी और ऑफरोड जैसे कारों के कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में कौन सी कार चुनें, इसका सही जवाब अक्सर नहीं मिलता है। हैचबैक कार के कई सारे फायदे होते हैं, देश में काफी लोग हैचबैक कार को लेना पसंद करते हैं, चलिए जानते हैं क्या है डिटेल। हैचबैक कार का फायदा यह होता है कि इस कार को पार्क करने के लिए कम जगह चाहिए होती है, ऐसे में इसे आसानी से घर के आसपास ही पार्क किया जा सकता है। हैचबैक कार सेडान और एसयूवी गाड़ी के मुकाबले ज्यादा माइलेज देती है। फिलहाल फ्यूल के दाम आसमान पर है, ऐसे में यह कार अच्छा विकल्प हो सकती है। हैचबैक कार में बूट स्पेस की कमी को दूर किया जा सकता है। कार की पीछे वाली सीट को फोल्ड करके वहां पर सामान रखा जा सकता है। इसके अलावा हैचबैक कार को कुछ साल बाद बेचने पर ज्यादा राशि मिलती है, मतलब हैचबैक कार की रिसेल कीमत अधिक होती है। Auto