सेडान या हैचबैक किसमें मिलता है ज्यादा माइलेज सेडान तीन बॉक्स डिजाइन के साथ आती है। इसमें पहले बॉक्स में इंजन होता है, दूसरे में यात्री बैठते हैं और तीसरे में ट्रंक होता है। अगर आप नहीं समझे तो आपको बता दें कि आम भाषा में ट्रंक को बूट स्पेस कहते हैं, जहां पर लोग अपना सामान रखते हैं। सेडान में लोगों को बैठने के लिए अधिक आरामदायक सुविधा मिलती है, साथ ही डिजाइन भी कार की गति को स्थिर करने का काम करता है। सेडान की क्लास इसे एसयूवी समेत अन्य कारों से अलग रखती है, सेडान में एयर फ्लो भी अच्छा मिलता है। हैचबैक दो बॉक्स वाले डिजाइन के साथ आती है. इसमें पहले में इंजन और दूसरे में यात्री और सामान रखने की सुविधा होती है। हैचबैक कार की पीछे वाली सीटे आमतौर पर फोल्ड हो जाती है, ताकि ज्यादा सामान गाड़ी में रखा जा सकें। सेडान में लंबा व्हीलबेस मिलता है, जबकि हैचबैक कार में छोटा व्हीलबेस आता है। हैचबैक कार का माइलेज सेडान के मुकाबले बेहतर होता है, क्योंकि हैचबैक का वजह कम होता है। Auto